नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दोस्ती का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्यारा माना जाता है, दिसमें न कोई शर्त होती है और न ही बंधन। एक दोस्त हर सुख-दुख में साथ देता है और उससे आप किसी भी तरह की बातें शेयर कर सकते हैं। दोस्त हर मुसीबत से भी हमें बचा लेता है लेकिन कई दोस्त ऐसे भी होते हैं, जो हमें जानबूझकर परेशानियों में धकेल देते हैं। हम उनकी दोस्ती पर भरोसा करते हुए रिश्ता निभाते रहते हैं। कई दोस्त ऐसे होते हैं, जो दोस्ती की आड़ में फरेब कर रहे होते हैं और सामने वाला इस बात से बिल्कुल अनजान होता है। ऐसे दोस्तों के बारे में हमें कुछ संकेत मिलते हैं लेकिन हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। चलिए बताते हैं कौन से संकेतों से आप फरेबी दोस्त की पहचान कर सकते हैं?धोखेबाज दोस्त की पहचान कैसे करें?1- दोस्तों से दूरी नकली दोस्त हमेशा आपको बाकि दोस्तों से दू...