नई दिल्ली, मार्च 3 -- निसान इंडिया ने पिछले महीने अपनी नई सब-4 मीटर MPV निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) को लॉन्च किया था और अब इसकी डिलीवरी पूरे देश में शुरू हो गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत Rs.5.65 लाख रखी गई है, जिससे यह बजट फैमिली कार खरीदने वालों के लिए एक बड़ा विकल्प बनकर उभरी है। यह MPV सीधे तौर पर रेनो ट्राइबर (Renault Triber) को टक्कर देती है और दोनों की बेसिक प्लेटफॉर्म भी एक जैसी है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस ईवी की लूट मची, डिमांड ऐसी कि 5 लाख कारों का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ाइंजन और परफॉर्मेंस निसान ग्रेवाइट (Gravite) में 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स...