नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- DA Hike 2026 News: सरकारी कर्मचारियों को इस साल थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि जनवरी-जून 2026 के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike 2026) बढ़ोतरी का ऐलान इस बार तय समय से नहीं हुआ है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर देरी क्यों हो रही है। आमतौर पर हर साल मार्च के अंत तक DA हाइक का ऐलान हो जाता था, लेकिन 2026 में यह सिलसिला टूटता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि DA बढ़ोतरी कब तक होने की उम्मीद है और इस देरी के कारण क्या फायदा नुकसान होगा? यह भी पढ़ें- LIC के लाखों निवेशकों की चांदी, पहली बार बोनस शेयर बांटने की तैयारी में कंपनीक्यों हो रही देरी? दरअसल, इस देरी के पीछे कोई नीतिगत बदलाव नहीं बल्कि प्रक्रियात्मक कारण बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार DA 60% के करीब पहुं...