नई दिल्ली, जून 1 -- Top 10 Run Scorer of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का समापन हो गया है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिली है। वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए थे। दो और बल्लेबाज थे, जिन्होंने 700-700 से ज्यादा रन बनाए। ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि गुजरात टाइटन्स के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन थे। इस तरह राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी, जीटी के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर एक नया इतिहास भी रच दिया। आईपीएल के इतिहास में पहली बार 3 बल्लेबाजों ने 700-700 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा पहली बार ही एक सीजन में एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने 700-700 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ने जीटी की ओर से 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।...