नई दिल्ली, जून 1 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी आईपीएल के इतिहास की चौथी सबसे सफल टीम बन गई है। आरसीबी के पास अब कैबिनेट में 2 आईपीएल की ट्रॉफी हैं। सिर्फ चार ही टीम अब आरसीबी को मिलाकर ऐसी हैं, जिन्होंने दो या इससे ज्यादा ट्रॉफी जीती हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद आप जान लीजिए कि किस टीम के खाते में कितनी ट्रॉफी हैं और कौन सी टीमें सबसे ज्यादा फाइनल आईपीएल का हारी हैं। सबसे पहले बात चैंपियन टीमों की करें तो सबसे ऊपर नाम मुंबई इंडियंस का आएगा, जिन्होंने सबसे पहले पांच ट्रॉफी आईपीएल की जीती थीं। 2013, 2015, 2017, 2019 और फिर 2020 में एमआई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद नाम चेन्नई सुपर किंग्स का आता है, जिसने एमएस धोनी की कप्तानी में बार पांच बार इस चैंपियनशिप को जीता है। सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और...