नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- भारत में अब कार खरीदते समय लोग माइलेज, फीचर्स और कीमत के साथ उसकी सेफ्टी पर भी खास ध्यान देते हैं। यही वजह है कि कारों की सेफ्टी रेटिंग भी खरीदारी का एक अहम हिस्सा बन गई है। अब भारत NCAP जैसे क्रैश टेस्ट से यह जानना आसान हो गया है कि हादसे के समय कार कितनी सुरक्षित रहेगी। ऐसे में आइए नवंबर, 2026 तक सामने आए भारत NCAP के नतीजों के आधार देश की 5 सबसे सुरक्षित SUV के बारे में विस्तार से जानते हैं। बता दें कि इन पांचों मॉडल को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।1. महिंद्रा XEV 9e इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e पहले नंबर पर है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से पूरे 32 नंबर मिले हैं। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 45 नंबर मिले। यह महिंद्रा के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफ...