नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय आमतौर पर ग्राहक रेंज, बैटरी, फीचर्स और कीमत ही देखते हैं। हालांकि, बदलते समय के साथ अब लोग कार कितनी सुरक्षित है, इस पर भी खास ध्यान देने लगे हैं। यही वजह है कि अब कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों की मजबूती और सेफ्टी पर भी काफी काम कर रही हैं। भारत में महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियों ने इस मामले में अच्छा काम किया है। इन कंपनियों की कई इलेक्ट्रिक कारों ने भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। आइए जानते हैं देश की ऐसी ही 5 सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।1. महिंद्रा XEV 9e - 77 पॉइंट महिंद्रा XEV 9e को कंपनी ने साल 2024 में लॉन्च किया था। यह भारत NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए पूरे 32 में से 32 पॉइंट हासिल करने वाली शुरुआती SUV में शामिल रही। ...