नई दिल्ली, मई 1 -- मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 की बात करें तो मारुति की कारों को 1.87 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति की कार बिक्री में 35 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। साथ ही इस दौरान मारुति के साथ देश की दो सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी ऑल्टो और एस-प्रेसो ने ताबड़तोड़ कार की बिक्री की। इस दौरान दोनों मिनी सेगमेंट की कारों नें 16,066 यूनिट कार की बिक्री की। आइए जानते हैं दोनों कारों के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 मारुति ऑल्टो K10 लंबे समय से मिडिल-क्लास परिवारों की पहली पसंद रही है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, इ...