नई दिल्ली, मार्च 25 -- अगर आपकी फैमिली बड़ी है, तो आपके लिए 7 सीटर कार एक सही और प्रैक्टिकल ऑप्शन है। इस वक्त इंडियन मार्केट में कई सारी 7 सीटर गाड़ियां मौजूद हैं। अगर आपका बजट कम है और आप अपने लिए एक बेस्ट 7 सीटर कार तलाश रहे हैं, तो हम आपको इंडियन मार्केट में मौजूद टॉप 3 ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में टोयोटा, मारुति और महिंद्रा की बेहतरीन कारें शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन बेस्ट और अफोर्डेबल 7 सीटर कारों के बारे में।1 - Toyota Rumion टोयोटा रुमियन मारुति अर्टिगा का ही एक रीबैज वर्जन है। इसका एक्सटीरियर और इंटरनल पार्ट्स के साथ लुक भी लगभग एक जैसा ही है। इसके वाइड-ओपनिंग डोर्स अंदर-बाहर आने-जाने को आसान बनाते हैं। ओवरऑल डिजाइन और लेआउट से लेकर बेज कलर स्कीम तक, केबिन काफी जाना पहचाना और यूजफुल लगता है। तीनों रो में क...