कोलकाता, मई 4 -- Mamata Banerjee Lost from Bhabanipur: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना चुनाव हार गई हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट से लड़ रहीं ममता को भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। पिछले 2021 विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को पटखनी दी थी। इस बार शुभेंदु ने 15,114 वोटों से ममता बनर्जी को पराजित कर दिया। भवानीपुर में जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इसे हिंदुत्व की जीत बताया है। मीडिया को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा, ''ममता को हाराना बहुत जरूरी था। पिछली बार नंदीग्राम में हराया और इस बार भवानीपुर में हराया। उन्हें खुलकर मुसलमानों ने वोट दिया। मुझे हिंदू-सिख आदि ने वोट देकर विजयी बनाया। यह जीत ...