मुंबई, मार्च 30 -- अपने भविष्य को लेकर कभी खत्म नहीं होने वाली अटकलों को खारिज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान और भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह अपने विकास के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं, किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं। 37 वर्ष के रहाणे ने पिछले सत्र में मुंबई रणजी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने सफेद गेंद के टूर्नामेंट में भी कप्तानी नहीं की जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। वह भारत के लिये आखिरी बार 2023 में खेले थे। मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में 40 गेंद में 67 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, ''लोगों को मेरे बारे में बोलने दीजिए। वे 20 साल से बोलते आ रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं। मैं किसी को यह साबित करने के लिये नहीं खेल रहा हूं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.