नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली. JSW MG मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि वो जुलाई 2026 से अपने मॉडल्स की कीमतों में बदलाव करेगी। हाल ही में अपडेटेड प्राइस लिस्ट मिली है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर साइबरस्टर, M9 और विंडसर EV जैसे मॉडल्स में हुए बदलावों की जानकारी पहले ही दे दी है। अब भारत में बिकने वाले MG के सबसे सस्ते मॉडल, कॉमेट EV की कीमतों में हुए बदलाव की बात करें तो इसके एग्जीक्यूटिव और एक्साइट वैरिएंट की कीमतों में 17,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, एक्सक्लूसिव वैरिएंट की कीमत में 7,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब कॉमेट EV की एक्स-शोरूम 7.80 लाख रुपए से 10.07 लाख रुपए के बीच हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को BaaS प्रोग्राम के तहत भी खरीदा जा सकता है।MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640...