ये शेरनी है, इसको जानते हो; किससे मिलवाते हुए राहुल गांधी बोले- इसे मारा, फिर भी यह डरी नहीं?
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने NSUI के उन कार्यकर्ताओं से मिलवाया, जिन्होंने एक दिन पहले दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था और इस दौरान पुलिस ने बेहद बर्बरता के साथ उनकी पिटाई कर दी थी। इस दौरान उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता का परिचय शेरनी बताते हुए किया। यह वही कार्यकर्ता हैं, जिन्हें मंगलवार को हुए प्रदर्शन के बाद हिरासत में ले जाते वक्त एक महिला पुलिसकर्मी ने बेहद बेरहमी से पीटा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'मैं स्पेशल इंट्रोडक्शन करना चाहता हूं, ये शेरनी है, जान रहे हो इसको, ये शेरनी है। इसको मारा, लेकिन फिर भी इसे कोई डर नहीं लगा।' इसके बाद राहुल ने उस लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.