नई दिल्ली, मार्च 5 -- फ्रेंच कार निर्माता रेनो (Renault) ने अपनी नई SUV ब्रिजर (Bridger) का टीजर जारी कर दिया है। यह कॉन्सेप्ट 10 मार्च 2026 को डेब्यू करेगा और इसे भारत में डिजाइन, डेवलप और प्रोड्यूस किया जाएगा, यानी यह एक मेड-इन-इंडिया (Made-in-India) ग्लोबल SUV होगी। कंपनी के लिए यह डस्टर (Duster) के बाद अगला बड़ा नाम हो सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- इस कंपनी ने लगाई लंबी छलांग, हुंडई को लगातार दूसरे महीने पीछे छोड़ाकैसी दिखेगी ब्रिजर? टीजर में SUV की झलक से साफ है कि इसका डिजाइन बॉक्सी और मस्कुलर होगा। इसमें रेगुलर SUV स्टांस और पीछे टेलगेट पर स्पेयर व्हील मिलेगा। इसका नाम ब्रिजर (Bridger) शब्द 'Bridge' से लिया गया है। इसे डस्टर (Duster) से नीचे, सब-4 मीटर सेगमेंट में पोजिशन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के म...