कोलकाता, मई 27 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने की अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है और अपनी 3D पॉलिसी यानी 'डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट' के समर्थन में कहा है कि उनकी सरकार अब राज्य के सभी 23 जिलों में होल्डिंग सेंटर यानी डिटेंशन सेंटर बनाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी अवैध घुसपैठियों को दो टूक चेतावनी दी है, "जल्दी-जल्दी भागो, नहीं तो जो करना है सरकार करेगी।" मुख्यमंत्री की इस नई वॉर्निंग से बांग्लादेश से सटे सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध घुसपैठियों में अफरा तफरी मची हुई है।"ये दामाद हैं क्या?" मुख्यमंत्री अधिकारी ने घुसपैठियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए पिछली सरकार यानी ममता बनर्जी की सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि अब अवैध घुसपैठियों को महीनों या सालों तक जेल में रखकर सरकारी राशन (चाव...