ये तो सीधे-सीधे डकैती है, अफसर आंख-कान बंद कर क्यों बैठे हैं? सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कैंसर की जरूरी दवाओं की कई गुना अधिक कीमत वसूलने पर हैरानी जताई है। कोर्ट ने इसे मरीजों के साथ 'दिनदहाड़े डकैती' करार दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह देखकर हम अचंभित हैं कि एक दवा की एमआरपी 27,000 रुपये थी, जबकि रिटेलर्स को यह 2,700 रुपये में मिल रही है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अफसरों को भी आड़े हाथों लिया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने उन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की, जिनमें दवाओं की कीमतों पर नियंत्रित करने के लिए सरकार से आदेश जारी करने की मांग की गई है। जस्टिस नाथ ने इसे बेहद चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि कैंसर की एक जरूरी दवा 10 गुना अधिक कीमत पर बाजार में बिक रही है। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपी ने बेल मिलने पर निकाला विजय जुलूस, SC बोला- अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.