नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले का जिक्र हुआ। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ के सामने इस मामले को उठाया गया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मतदान करना संवैधानिक अधिकार है और यह किसी भी अन्य चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को 'फ्रीज' करने को चुनौती देने वाली लंबित याचिकाओं के साथ एक नई याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करने पर भी सहमति जताई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ से एक वकील ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया गया था। वकील ने कहा कि मत...