नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका और ईरान के बीच महीनेभर से युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा। इन हमलों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अपने ही घर में घिर गए हैं। अमेरिकी सांसद क्रिस मर्फी ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ईरान युद्ध में रोजाना दो बिलियन डॉलर की रकम खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पहले से खुला हुआ था, लेकिन अब हम उस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे, जिसे हमने खुद ही पैदा किया है। सांसद ने इसे पागलपन बताया है। अमेरिकी सांसद ने कहा, ''समस्या यह है, युद्ध शुरू होने से पहले होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ था। अब हम उस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं जिसे हमने खुद पैदा किया है। यह तो पागलपन है। दो अरब डॉलर बहुत बड़ी रकम होती है। यह वह न्यूनतम राशि है जो इस ...