पटना, दिसम्बर 14 -- कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एसआईआर के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया है। इस रैली के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर विपक्ष थेथरोलॉजी कर रहा है। लेकिन जनता सब समझ रही है। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है। दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की रैली पर कहा है कि विपक्ष समझना नहीं चाहता है और जब कोई समझना ना चाहे तो ये तो थेथरोलॉजी है। बिहार के चुनाव से पहले SIR की शुरूआत हुई और बिहार पहला राज्य है जहां पर SIR यानी मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ। तो क्या बिहार के 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता बेवकूफ हैं जिन्होंने SIR का समर्थन किया?मतदाताओं ने एसआईआर के बाद बढ़ चढ़ कर मतदान भी किया। विपक्ष को सबसे पहले बिहार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.