ये तो गजब हो गया! बंगाल के 4133 स्कूलों में कोई छात्र नहीं, लेकिन पढ़ा रहे 19502 टीचर
कोलकाता, अगस्त 25 -- पश्चिम बंगाल की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आए आंकड़े हैरान करने वाले हैं। केंद्र सरकार की UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 4133 स्कूलों में एक भी छात्र का नामांकन नहीं है, लेकिन वहां 19502 शिक्षक तैनात हैं। देशभर में बिना छात्रों वाले कुल 5,663 स्कूल हैं और इनमें करीब 73 फीसदी अकेले पश्चिम बंगाल में हैं। इसके उलट राज्य में ऐसे भी हजारों स्कूल हैं जहां छात्रों की संख्या के मुकाबले शिक्षक बेहद कम हैं। पश्चिम बंगाल में 6,769 सिंगल-टीचर स्कूल हैं, जिनमें कुल 2,29,569 छात्र पढ़ रहे हैं।देश में सबसे ज्यादा जीरो-एनरोलमेंट स्कूल बंगाल में UDISE+ रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 5,663 ऐसे स्कूल हैं जहां कोई छात्र नामांकित नहीं है। इनमें से 4,133 स्कूल पश्चिम बंगाल में हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.