चेन्नई, मई 25 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय अपने शपथ ग्रहण के दो हफ्ते के अंदर ही विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, पिछले 15 दिनों में यानी जब से उन्होंने राज्य की बागडोर संभाली है, तब से तमिलनाडु में 25 हत्याएं हुई हैं। इस मुद्दे और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय की आलोचना की है और आरोप लगाया कि विजय सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। विधानसभा में नेता विपक्ष और DMK नेता ने दावा किया कि पिछले 15 दिनों में तमिलनाडु में 25 हत्याएँ, चार दोहरी हत्याएँ और 19 यौन अपराध हुए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबी पोस्ट में, नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले 'बदलाव' की बात की थी, उस...