गाजियाबाद, जून 11 -- गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की तेरहवीं पर बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूर्या की मां काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी जेल से बाहर नहीं आने चाहिए। आरोपियों के बाहर आने पर किसी और मां के बेटे के साथ वही होगा, जो मेरे बेटे के साथ हुआ।बकरीद के दिन हुई थी हत्या खोड़ा में बकरीद के दिन नवनीत विहार निवासी छात्र सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया गया था। अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था, जबकि उसके पिता नवाब समेत चार जेल में हैं। बुधवार को सूर्या की मौत के 13वें दिन उसके घर के बाहर शोकसभा आयोजित हुई। सूर्या की मां सरोज ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि आरोपियों को जेल से बाहर न निकलने दिया जाए। अभी एक मां का बेटा गया है। ...