नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली पुलिस को अनशनकारी सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती सेहत के चलते दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर अस्पताल ले जाना पड़ा। वहां उनकी लिखित स्वीकृति से उनकी जांचें करवाई गई हैं। मल्होत्रा ने कहा कि शनिवार सुबह के जंतर मंतर के घटनाक्रम को लेकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज से लेकर अभिजीत दीपके ने बयानबाजी की है उससे यह साफ हो गया कि यह कोई जेन-जी आंदोलन नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा का आंदोलन था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से केजरीवाल और आप नेता युवा आंदोलन भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, पर उसमें विफल रहे हैं। यह भी पढ़ें- वांगचुक के जंतर-मंतर से जाने के बाद थम नहीं रहे अभिजीत दीपके के आंसू, अब पूर्व आप नेता...