नई दिल्ली, मई 4 -- 1982 में एक फिल्म आई थी प्रेम रोग। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने लीड रोल निभाया था। उनके साथ हीरोइन थीं पद्मिनी कोल्हापुरे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी विधवा की थी जिसकी शादी होते ही सुहाग उजड़ जाता है। फिर विधवा की दूसरी शादी, ठाकुर प्रथा, निचलों का शोषण जैसे सामाजिक मुद्दे को इस फिल्म में खूबसूरती से दिखाया गया था। इस रोमांटिक फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस के नंबर्स तो हिलाए ही थे, लेकिन म्यूजिक ने जो कमाल किया वो आज तक याद किया जाता है। इस फिल्म का गाना 'ये गलियां ये चौबारा यहां आना न दोबारा' खूब हिट हुआ था और शादी-ब्याह में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा था?प्रेम रोग के वो हिट गाने प्रेम रोग उस समय की सबसे शानदार फिल्मों में से एक थी। फिल्म की कहानी ने तो छाप छोड़ी ही थी, लेक...