पटना, फरवरी 24 -- बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन के अंदर हंगामा हो गया। दरअसल सदन के अंदर पटना में दफादार-चौकीदार पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा विपक्ष ने उठाया। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि दफादार संघ के शिष्टमंडल से बात होगी। लेकिन विपक्ष का हंगामा शांत नहीं हुआ। विपक्ष के सदस्य लगातार हंगामा कर रहे थे जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष घड़ियाली आंसू बहा रहा है। लेकिन जब विपक्ष का हंगामा जारी रहा और सदन के अंदर नारे लगाए कि लाठी-डंडे की सरकार नहीं चलेगी। इस बीच विजय चौधरी ने कहा कि अगर यह सरकार नहीं चलेगी तो चौकीदारों और दफादारों की मांगों को कौन पूरा करेगा। लेकिन इसके बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोर्चा संभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.