प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित समस्याओं एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से सम्बंधित विषयों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान बीते दिनों कौशाम्बी में हुई दुर्घटना में घायलों का स्वरूपरानी अस्पताल इलाज में लापरवाही की शिकायत पर नाराज हो गईं। शिकायत सुनने के बाद उन्होंने एसआरएन अस्पताल के प्रधानाचार्य से पूछा कि यह कैसी व्यवस्था है कि डीएम के कहने पर मरीज को एम्बुलेंस मिला। खून के लिए 24 घंटे तक अस्पताल में इंतजार करना पड़ा।दरअसल एसआरएन में भर्ती घायल केस के इलाज में लापरवाही बरतने, फ्री इलाज के बावजूद किसी जांच के लिए दो हजार रुपये जमा कराने तथा मरीज के ठीक हो जाने के बाद एम्बुलेंस न मिलने की शिकायत हुई...