नई दिल्ली, जून 13 -- JSW MG मोटर इंडिया अपनी वेबसाइट से ग्लॉस्टर SUV को हटा चुकी है। इस 7-सीटर SUV को मैजेस्टर से रिप्लेस कर दिया। बता दें कि पिछले 5 महीने (150 दिन) से इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। ऐसे में कंपनी इसके बचे स्टॉक को खाली करने के लिए अब 4 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 3.5 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 38.33 लाख से 42.49 लाख रुपए तक हैं। वहीं, भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरेडियन और स्कोडा कोडियाक से होता है। कंपनी ने अचानक दिया झटकाकंपनी ने मैजेस्टर को लॉन्च के साथ इस बात का भरोसा जताया था कि वो ग्लॉस्टर की बिक्री भी जारी रखेगी, लेकिन अब कंपनी ने इस 7-सीटर SUV को वेबसाइट से हटा दिया है। ये पहली बार नहीं है जब MG ...