नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर पड़ोसी देश चीन को मिर्ची लग गई है। चीन ने फिल्म में दिखाए गए दृश्यों और घटनाक्रम पर आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। यह फिल्म, 'बैटल ऑफ गलवान', पूर्वी लद्दाख के गलवान में 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों पर आधारित है। चीन के सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' (Global Times) ने दावा किया है कि यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी झड़प की घटनाओं को गलत तरीके से पेश कर रही है और यह जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाती। चीन के इस दावे और आपत्ति को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार के सूत्रों ने मंगलवार (30 दिसंबर) को चीन को करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत में "कलात्मक स्वतंत्रता" (Arti...