नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- चुनाव आयोग में मनमाने ढंग से फैसले लेने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को एकबार फिर निर्वाचन आयोग पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन से जुड़ी एक खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लेते हुए लिखा, 'ये करवाएंगे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव'। इससे पिछली पोस्ट में भी उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेकर लिखा था कि 'ज्ञानू को जाना ही होगा।' दरअसल दीपके ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी जिजी थॉमसन से जुड़ी जिस खबर को अपनी पोस्ट में शेयर किया, उसमें जिजी थॉमसन ने एक बड़ा दावा करते हुए बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार ने कि...