नई दिल्ली, मई 26 -- फेरारी (Ferrari) ने अपनी पहली ऑलो इलेक्ट्रिक कार लूस (Luce) को पेश किया है। ये कंपनी का पहला पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन मॉडल भी है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया व्हीकल आर्किटेक्चर पेश किया है और अपनी रेंज को ट्रेडिशनल कम्बशन और हाइब्रिड पावरट्रेन से आगे बढ़ाया है। इस मॉडल को रोम में पेश किया गया। यह इस इटालियन ब्रांड की ब्रॉड मल्टी-एनर्जी स्ट्रैटजी के लिए एक नई दिशा का रिप्रेजेंट करता है। 6.8 सेकंड में 0 से 200kph की स्पीडएक खास इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी लूस में चार इंडीपेंटेड तौर पर से कंट्रोल इलेक्ट्रिक मोटरें लगी हैं। जो हर पहिए को अलग-अलग पावर देती हैं। साथ ही, इसमें 800V का इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर और 122kWh का बैटरी पैक भी है। फेरारी का कहना है कि यह सेटअप कुल मिलाकर 1,050hp की पावर जनरेट करता है। कंपनी का...