नई दिल्ली, अगस्त 30 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिन तक अनशन करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता ने सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की असलियत सामने रखी है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं। वांगचुक ने एक पॉडकास्ट में कहा कि आपको याद होगा कि शुरू में लोगों ने कहा कि ये लोग राजनीतिक पार्टी से आए हैं। आम आदमी पार्टी से आए हैं। उसका तो मैं ज्यादा इशू नहीं बनाता हूं कि किसी के पास्ट में क्या है। किसी के राजनीतिक दल से जुड़ा होना मुझे गलत नहीं लगता।पवित्रता को बनाए रखना चाहिए वांगचुक ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि इनके राजनीतिक महत्वकांक्षा हैं कि नहीं। तो मैं कहता हूं कि इनके राजनीतिक महत्वकांक्षा हैं। जब मैंने परख की तो इनमें ये बातें नजर आईं। ये कोई गलत बात भी नहीं है। हालांकि उन्ह...