नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसक भारत विरोधी प्रदर्शनों और तनावपूर्व माहौल के बीच अब एक और देश में भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई है। मामला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड का है। जानकारी के मुताबिक दक्षिणी ऑकलैंड में बीते शनिवार सिखों के एक धार्मिक जुलूस यानी नगर कीर्तन निशाना बनाया गया। दक्षिणपंथी समूह के लोगों ने नगर कीर्तन को रोककर रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई, जिसके बाद जुलूस को रोकना पड़ा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना ऑकलैंड के मैनुरेवा इलाके में हुई। यहां नानकसर सिख गुरुद्वारे की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। जुलूस में शामिल दर्जनों सिख शामिल हुए जिनमें कई निहंग सिख भी थे। नगर कीर्तन को बीच में रोककर प्रदर्शनकारियों ने ना सिर्फ धार्मिक नारेबाजी की...