शिवपुरी, अगस्त 17 -- माधव टाइगर रिजर्व से सटे हातोद गांव में तेंदुए की मौजूदगी के बीच एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान कार रोककर सड़क किनारे बैठे तेंदुए से बातचीत करता नजर आ रहा है। किसान तेंदुए से अपने पालतू डॉगी डब्बू पर हमला करने को लेकर शिकायत करता दिखाई देता है। इस दौरान तेंदुए को भी शख्स की बात को ध्यान से सुनते हुए देखा जा सकता है। किसान और तेंदुए के बीच इस बातचीत पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।कार में सवार होकर जा रहा था किसान बताया जा रहा है कि किसान मनीष मल्होत्रा कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक ऊंचे टीले पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। किसान ने कार रोक दी और शीशा खोलकर तेंदुए से बातचीत शुरू कर दी।किसान ने तेंदुए के सामने रखी अपनी शिकायत वीडियो में किसान...