रांची, नवम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। आत्मिक उत्सव येशुवा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को वर्शिप सेंटर चर्च द्वारा आरवाईएफ, गोस्सनर स्कूल मैदान के समीप किया गया। मुख्य वक्ता भाई सूरज प्रेमनी ने कहा कि प्रार्थना न केवल परमेश्वर से संवाद है, बल्कि यह एक ऐसी आत्मिक शक्ति है, जो जीवन में छुटकारा लेकर आती है। उन्होंने जोर दिया कि प्रार्थना टूटे हुए मन को जोड़ती है और व्यक्ति को हर परिस्थिति में विजयी बनाती है। सीनियर पास्टर राजीव कुमार ने अपने संदेश में प्रभु के वचन के द्वारा रांची के लोगों को आत्मिक रूप से मजबूत किया। उन्होंने उपस्थित परिवारों, युवाओं और पूरे शहर के लिए विशेष प्रार्थना भी की। भाई गौतम कुमार ने स्तुति और आराधना के गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.