येलो अलर्ट : जिले में तेज हवा-बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
नवादा, अप्रैल 9 -- नवादा जिले में मौसम ने बुधवार को करवट बदल ली है। लगातार जारी उमस और तपती धूप से परेशान जिलेवासियों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादलों का डेरा जमा रहा, जिससे तपिश कम हुई और वातावरण में ठंडक महसूस की गई। बीती मध्य रात्रि को जिले के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश ने सुबह के मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। नवादा में बुधवार की सुबह से ही सूरज के तेवर पूरी तरह नरम रहे। सुबह से ही बादलों की अधिकता के कारण धूप सही से दिखाई नहीं पड़ी। इसके साथ ही रह-रहकर चल रही तेज हवाओं ने तापमान के ग्राफ को नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और वर्तमान स्थिति को देखें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जिले के मौसम में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। नवादा के शहरी क्षेत्रों सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.