पूर्णिया, अक्टूबर 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आज गंभीर वर्ष के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों को अलर्ट करते हुए बताया है कि आज नया पश्चिमी विक्षोभ का असर हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स 5 अक्टूबर को पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में अधिकांश स्थान पर वर्षा की संभावना जताई है तो 6 अक्टूबर को अनेक स्थानों पर वर्षा होगी। इसके बाद सात और आठ अक्टूबर को सीमांचल कुछ स्थानों पर तो 9 और 10 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि कुल वर्षा 16.2 मिलीमीटर हुई जबकि सुबह 8:30 बजे तक मात्र दो मिलीमीटर वर्षा हुई थी। दोपहर में वर्षा काफी ज्यादा हुई। इसके कारण आद्रता 98 फ़ीसदी हो गई। कुल मिलाकर शहर में 18 मिलीमीटर ...