प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज। यू3ए वरिष्ठ नागरिक अन्तरराष्ट्रीय संस्था की स्थानीय शाखा यू3ए संगम की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित सनशाइन हाइट्स अपार्टमेंट में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसी दौरान संस्था का चुनाव भी कराया गया, जिसमें डॉ. पीके सिन्हा अध्यक्ष, श्याम भार्गव सचिव तथा एसपी सिंह कोषाध्यक्ष को निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक में एपी सिंह, केएन कुमार, जीके खरे, आनंद अग्रवाल, डीके द्विवेदी, बीना भार्गव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...