यू-विन व मंत्रा पोर्टल प्रशिक्षण से बेहतर होगी टीका व प्रसव की निगरानी
बहराइच, जुलाई 9 -- बहराइच,संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में यू-विन व मंत्रा पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री की देखरेख में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के समस्त चिकित्सकों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रिंसिपल ने कहा कि यूविन व मंत्रा पोर्टल प्रशिक्षण से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और मरीजों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कहाकि इन डिजिटल प्लेटफॉर्मों से टीकाकरण एवं प्रसव सेवाओं की प्रभावी निगरानी संभव होगी। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के कौशल विकास के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. एस.के. वर्मा, पोर्टल की नोडल अधिकारी डॉ. रश्मी वर्मा, चिकित्सालय प्रबंधक, नर्सिंग अधीक्षिका सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.