देवघर, मार्च 18 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर बिनोद कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को डीसीएम एसओई आर मित्रा देवघर के महात्मा गांधी सभागार में यू-डायस प्लस 2025-26 से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखंडों के बीईईओ, बीपीओ, सभी कनीय अभियंता, सभी एमआईएस समन्वयक, सभी रिसोर्स शिक्षक एवं थेरेपिस्ट, सभी सीआरपी और बीआरपी ने भाग लिया। कार्यशाला में यू-डायस प्लस 2025-26 अंतर्गत विद्यालय स्तर से भरे गए तीनों मॉड्यूल में भरे गए आंकड़ों से संबंधित चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय स्तर से भरे गए आंकड़ों यथा आधारभूत संरचना, शिक्षक विवरणी, छात्रवार विवरणी इत्यादि जो सूचकांक को प्रभावित करते हैं उन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला को डीएसई मधुकर कुमार व एडीपीओ न...