कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस प्लस पर छात्र प्रोफाइल अपडेट का काम लगभग अंतिम चरण में है। जिला शिक्षा कार्यालय (बीईपी) की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 2,618 विद्यालयों में कुल 6 लाख 79 हजार 43 छात्रों का नामांकन दर्ज किया गया है। इनमें से 6 लाख 19 हजार 246 छात्रों की प्रोफाइल यू-डायस प्लस पर अपडेट हो चुकी है, जिससे जिले की कुल प्रगति 99.56 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि अब भी 66 हजार 731 छात्र ऐसे हैं, जिनकी प्रोफाइल पूरी नहीं हो सकी है। नामांकन में गिरावट आई सामने ई-शिक्षा कोष और यू-डायस के आंकड़ों की तुलना करें तो नामांकन में स्पष्ट गिरावट सामने आई है। पिछले सत्र 2024-25 की तुलना में इस बार लगभग 57 हजार छात्रों की कमी दर्ज की गई है। इससे संकेत मिलता है कि सरकारी स्कू...