बगहा, अप्रैल 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पश्चिम चंपारण जिले में यू-डायस से पंजीकृत निजी स्कूलों के छात्रों को नौवीं कक्षा में नामांकन के संबंध में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्ला उर्फ अरशद सरहदी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।पत्र में उन्होंने कहा है कि यू-डायस प्राप्त स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से छात्रों की प्रविष्टि यू-डायस पोर्टल पर करते हैं तथा आधार कार्ड वाले छात्रों का अपार आईडी भी बनाया जाता है। इसके बावजूद ओटीपी नंबर की अनुपलब्धता के कारण आठवीं पास छात्रों का नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई प्र...