बगहा, मई 7 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयस्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है नए सत्र में नामांकन होने के बाद पुराने सत्र के बच्चे नए वर्ग में चले जाते हैं लेकिन जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों ने नए वर्ग में गए बच्चों का डाटा अभी तक पूर्ण रूप से यू डायस पर अपलोड नहीं किया है।यू डायस पर स्कूलो द्वारा स्टूडेंट प्रोग्रेशन नहीं दिखाने पर शिक्षा विभाग में सख़्ती तेज कर दी है इसे लेकर समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा कि यू-डायस पोर्टल पर 2026-27 का स्टुडेंट मॉड्यूल में क्लास प्रोग्रेशन की जानी है। विभाग के एमआईएस प्रभारी द्वारा प्रतिदिन यू-डायस 2026-27 में बच्चों के प्रोग्रेशन प्रखंडवार प्रतिवेदन प्रतिदिन भेजी जा रही है। परन्तु अभी तक मात्र 60 प्र...