यू डायस नामांकन और अपार निर्माण में मुजफ्फरपुर पहले स्थान पर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। यू डायस पर बच्चों के नामांकन और अपार निर्माण में मुजफ्फरपुर सूबे में पहले स्थान पर आया है। राज्य स्तर पर आठ योजनाओं में जिलों की रैकिंग जारी की गई है। इसमें दो योजनाओं में मुजफ्फरपुर पहले और पांच में तीसरे नंबर पर है।अपार निर्माण में मुजफ्फरपुर ने सूबे के बाकी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। मुजफ्फरपुर में 86 फीसदी बच्चों का अपार बन गया है। सबसे पीछे पूर्वी चंपारण है। यहां के 62 फीसदी बच्चों का ही अपार बना है। पटना में भी अब तक 64 फीसदी बच्चों का ही अपार बना है। प.चंपारण समेत 19 जिले ऐसे हैं, जहां 74 फीसदी से कम बच्चों का अपार बना है। सूबे में एक करोड़ 87 लाख में एक करोड़ 39 लाख बच्चों का अपार बन गया है। टॉप 5 जिलों में पहले नंबर पर मुजफ्फरपुर है, दूसरे नंबर पर भागलपुर, इसके बाद किशनगंज,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.