यू-डायस कोड में लापरवाही पड़ेगी भारी, 125 निजी स्कूलों पर संकट
सीतामढ़ी, जून 29 -- सीतामढ़ी। जिले के निजी विद्यालयों के लिए यू-डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) कोड लेना अब अनिवार्य हो गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के 125 निजी विद्यालयों ने अब तक यू-डायस कोड प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे विद्यालयों की प्रस्वीकृति (मान्यता) रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में ई-संबंधन पोर्टल पर कुल 805 निजी विद्यालय पंजीकृत हैं। इनमें 136 विद्यालयों का नवीकरण (रिन्यूअल) नहीं होने के कारण उनका संचालन बंद माना जा रहा है। वर्तमान में संचालित प्रस्वीकृत 669 निजी स्कूलों में 419 विद्यालयों को यू-डायस कोड आवंटित किया जा चुका है, जबकि 125 वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.