यू-डायस कोड नहीं तो मान्यता होगी रद्द, 69 निजी स्कूलों को अंतिम चेतावनी
कटिहार, जून 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर समग्र शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के 69 ऐसे निजी विद्यालयों की पहचान की गई है, जिन्हें औपबंधिक प्रस्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक यू-डायस (U-DISE) कोड प्राप्त नहीं हुआ है और वे बिना कोड के ही विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए विभाग ने संबंधित विद्यालयों को अंतिम स्मार पत्र जारी कर आठ जून तक आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों के लिए निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून तककार्रवाई की सूचना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) पंकज कुमार ने इस संबंध में सभी संबंधित निजी विद्यालयों के निदेशक और प्राचार्यों को पत्र भेजा है। पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.