कन्नौज, जुलाई 2 -- कन्नौज। यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का विवरण अपडेट करने में लापरवाही बरतने वाले वित्तविहीन विद्यालयों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निर्धारित समय तक स्टूडेंट मॉड्यूल में प्रोग्रेशन-अपडेशन का कार्य पूरा नहीं करने पर जिले के 61 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग के अनुसार जनपद के 285 वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत 1,36,222 छात्र-छात्राओं का विवरण यू-डायस पोर्टल पर दर्ज किया जाना है। अब तक 1,20,911 विद्यार्थियों का ही डाटा अपडेट किया जा सका है, जबकि 15,311 छात्र-छात्राओं की जानकारी अभी भी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद कई विद्यालयों की ओर से अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सबसे अधिक लापरवाही सौरिख, तालग्राम औ...