प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डाइस पोर्टल पर पंजीकरण और डेटा प्रविष्टि करना अनिवार्य है। बीएसए अनिल कुमार ने चेतावनी दी है कि जिन विद्यालयों ने अभी तक यह कोड प्राप्त नहीं किया है या डेटा अपडेट नहीं है, उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और बोर्ड संबद्धता में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। नए यू-डाइस कोड प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल की शाम पांच बजे तक है। यह भी पढ़ें- पत्राचार विद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...