कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज। मानीमऊ क्षेत्र में सोमवार को मानीमऊ यू-टर्न के पास एक सड़क हादसे के बाद रुपयों के गायब होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। जसोदा निवासी अमितेश दुबे अपने परिचित कानपुर निवासी नवीन पांडे के साथ कार से कानपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मानीमऊ यू-टर्न के पास पहुंची, पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि कार के डैशब...