यू्रिया लेने को लगी लाइन, किसानों में मची मारामारी
मुजफ्फर नगर, मई 22 -- जानसठ इफ्को सेवा केंद्र पर गुरुवार को यूरिया खाद लेने को सुबह से ही किसान पहुंचे हुए थे। भीड़ अधिक होने से समिति में यूरिया लेने के लिए मारामारी का माहौल रहा। भीषण गर्मी में भी किसानों को तेज धूप में लाइनों में लगना पड़ा गर्मी के चलते किसानों का खाद लेने के लिए बुरा हाल हो गया। किसानों की लंबी लाइनें लगी रही। इफ्को सेवा केंद्र में यू्रिया किसानों को समय पर यू्रिया नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि डीएपी खाद की तरह यूरिया को लेकर भी हर बार मारामारी होती है। इफ्को सेवा केंद्र के प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि केंद्र में यूरिया उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- समिति में खाद के लिए परेशान क्षेत्रीय किसान बृहस्पतिवार को किसानों को यूरिया दिया गया। किसानों को यू्रिया के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.