नई दिल्ली, जून 10 -- पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के 20 सांसद बागी हो चुके हैं। काकोली घोष दास्तीदार के नेतृत्व में यह सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भी लिख चुके हैं। इसके अलावा हाल ही के विधानसभा चुनाव में जीतकर आए विधायक भी ममता को केवल नाममात्र का नेता बनाने की कगार पर ले आए हैं। हालात यह है कि 4 मई के पहले प्रधानमंत्री पद की दावेदारी तक पहुंचती दिख रहीं ममता और उनकी पार्टी आज अपना अस्तित्व बचाने की तरफ देख रही हैं। तृणमूल कांग्रेस में मची इस भगदड़ के बीच एक मुद्दा ऐसा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। टीएमसी बनाने वाली ममता बनर्जी ने शुरुआत से ही प्रसिद्ध चेहरों को अपनी पार्टी से संसद और विधानसभा पहुंचाया है। अब यही चाल ...